नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन बेकाबू, हिंसा के बाद योगी सरकार सख्त एक्शन में

हिंसक हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, नोएडा में बवाल योगी सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील

Up news: नोएडा में सोमवार को सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा मजदूरों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। गुस्साए कर्मचारियों ने सड़क पर हंगामा किया, कई गाड़ियों और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया और पत्थरबाज़ी भी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति को काबू में लाया गया।

Up news: कमेटी बनाकर समाधान की कोशिश

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर श्रम विभाग ने एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है, जो मजदूरों और उद्योगों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश करेगी। इस कमेटी की अध्यक्षता औद्योगिक विकास आयुक्त करेंगे। इसके अलावा ACS MSME, प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन को सदस्य बनाया गया है। साथ ही श्रमिक संगठनों के 5 और उद्यमी संघ के 3 प्रतिनिधि भी इसमें शामिल किए गए हैं, ताकि सभी पक्षों की बात सुनी जा सके।

सीएम योगी का बयान

Up news: मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास और रोजगार का माहौल बना रही है, लेकिन कुछ लोग इस शांति को बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रही है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भी सरकार ने श्रमिकों को सुरक्षित घर पहुंचाने और हर संभव मदद देने का काम किया था। अब सरकार की नजर इस बात पर है कि हालात जल्द सामान्य हों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाए।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब में परिवहन क्रांति: 1200 से ज्यादा नई बसें जोड़ने की तैयारी

Related Articles

Back to top button