KGMU में फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, 12वीं पास युवक एप्रन पहनकर चला रहा था मेडिकल कैंप

फर्जी डॉक्टर बनकर KGMU में घूम रहा था 12वीं पास युवक एप्रन पहनकर मेडिकल कैंप लगाता, नकली दस्तावेज से करता था धोखाधड़ी जांच कमेटी की सतर्कता से खुला बड़ा फर्जीवाड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Up news: उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान हसाम अहमद के रूप में हुई है, जो सिर्फ 12वीं पास है लेकिन खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।

एप्रन पहनकर बनता था ‘डॉक्टर’

KGMU के प्रवक्ता प्रो. के.के. सिंह के मुताबिक, आरोपी मेडिकल कॉलेज परिसर में एप्रन पहनकर घूमता था ताकि किसी को उस पर शक न हो। वह खुद को डॉक्टर बताकर मेडिकल कैंप लगाता था और भोले-भाले लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश करता था। इतना ही नहीं, वह यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र-छात्राओं को अमेरिका के डॉक्टरों से मिलवाने के नाम पर दिल्ली ले जाने की भी तैयारी कर रहा था।

Up news: फर्जी लेटरहेड और नकली सिग्नेचर का खेल

जांच के दौरान आरोपी के पास से KGMU के फर्जी लेटरहेड बरामद हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि वह प्रो. के.के. सिंह के नकली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर दस्तावेज तैयार करता था, जिससे उसकी धोखाधड़ी और भी गंभीर हो जाती है।

Up news:  जांच कमेटी की सतर्कता से खुला मामला

दरअसल, कुछ दिन पहले KGMU में एक चर्चित मामला सामने आया था, जिसमें डॉक्टर रमीज की गिरफ्तारी हुई थी। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई थी। इसी कमेटी की सतर्क निगरानी के दौरान हसाम अहमद की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जब उसके लगाए जा रहे मेडिकल कैंप की जांच की गई, तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

पुलिस कर रही गहन जांच

Up news: फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है।

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सख्ती चरम पर: 4 दिन पहले ‘ड्राई डे’, बाइक पर भी लगी पाबंदी

Related Articles

Back to top button