हापुड़ में 15 हजार किलो नकली शहद का खुलासा, लैब रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि

हापुड़ में 15 हजार किलो नकली शहद का बड़ा खुलासा लैब रिपोर्ट में राइस सिरप मिलावट की पुष्टि, 500 कैन जब्त दवाइयों में इस्तेमाल से पहले पकड़ा गया, सेहत के लिए खतरनाक

Up news: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सील किए गए 15 हजार किलो शहद की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। लैब रिपोर्ट के मुताबिक, यह शहद पूरी तरह नकली और असुरक्षित पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि शहद में भारी मात्रा में राइस सिरप मिलाया गया था, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

 

500 कैन शहद हुआ था बरामद

दरअसल, 6 जनवरी को खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर हापुड़ देहात क्षेत्र के नवीन मंडी के पास एक गोदाम पर छापा मारा था। इस दौरान करीब 15,000 किलो संदिग्ध शहद के 500 कैन बरामद किए गए थे। इसकी बाजार कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई थी। विभाग ने गोदाम को सील कर सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आई है।

 

Up news: दवाइयों और खाद्य पदार्थों में होना था इस्तेमाल

जांच में यह भी सामने आया है कि यह मिलावटी शहद हरियाणा से लाया गया था और इसकी सप्लाई आंध्र प्रदेश में की जानी थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस नकली शहद का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक दवाओं और खांसी के सिरप बनाने में भी किया जाना था।

 

सेहत के लिए बड़ा खतरा

Up news:  खाद्य विभाग के अनुसार, राइस सिरप से बना यह नकली शहद शरीर के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है, इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और शरीर में पोषण की कमी हो सकती है। अब विभाग इस पूरे मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस में महिला शक्ति का उभार: गैंगस्टर विरोधी अभियानों में निभा रहीं अहम भूमिका

Related Articles

Back to top button