Up news: लखनऊ में कैफे की आड़ में देह व्यापार का आरोप, नौकरी के बहाने लड़कियों को फंसाने का दावा

नौकरी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप दो नामों से पहचान बनाकर भरोसा जीतने का दावा पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपी फरार

Up news: लखनऊ से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां आरोप है कि कैफे की आड़ में लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला जा रहा था। पीड़िता ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों पर लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और जबरन जिस्मफरोशी कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

दो नामों से पहचान बनाकर फंसाने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, इस गिरोह का मुख्य आरोपी राहुल उर्फ कमरू जमाल है। आरोप है कि वह हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए खुद को राहुल बताता था, मंदिर ले जाकर भरोसा जीतता था, जबकि मुस्लिम लड़कियों से संपर्क के लिए अपने असली नाम का इस्तेमाल करता था। इस रैकेट में प्रिया नाम की एक महिला और कुछ अन्य लोगों के शामिल होने का भी आरोप है।

 

नौकरी का झांसा, फिर वीडियो से ब्लैकमेल

पीड़िता ने बताया कि वह 2024 में नौकरी की तलाश में लखनऊ आई थी। इसी दौरान आरोपी ने पार्लर में नौकरी दिलाने का वादा किया, लेकिन उसे मेंस मसाज सेंटर ले जाया गया। वहां नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाए गए और फिर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर लड़कियों को अलग-अलग जिलों में भेजा जाता था।

 

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ बृजनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िता के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। शिकायत के बाद से कथित कैफे मालिक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क की सच्चाई सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button