Up news: यूपी के मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

मथुरा के खप्परपुर गांव में पति-पत्नी और तीन बच्चों की जहर खाने से मौत दूध में जहर मिलाकर आत्महत्या की आशंका, कमरे की दीवार पर मिला सुसाइड नोट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

Up news: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्यों ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर सेवन किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार सुबह परिवार के लोग देर तक बाहर नहीं आए। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

कमरे की दीवार पर लिखा मिला आत्महत्या का संदेश

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान मनीष, उनकी पत्नी सीमा और उनके तीन बच्चों (एक बेटा और दो बेटियां) के रूप में हुई है। जिस कमरे में सभी के शव मिले, उसकी दीवार पर लिखा हुआ था कि वे अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस को मौके से एक वीडियो भी मिला है, जिसे मृतक द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है। सभी सबूतों को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

गांव में जुटी भीड़, जांच जारी

घटना के बाद मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button