UP MLC Election Result: बहराइच में बीजेपी जीती, सपा को तीन हजार अधिक वोटों से हराया

लखनऊ से पार्टी के वरिष्‍ठ नेेेता सुनील साजन भी चुनाव हार गए, इस सीट से भाजपा के रामचंद्र प्रधान को मिली जीत

लखनऊ: स्‍थानीय प्राधिकार क्षेत्र की विधानपरिषद की 36 में 27 सीटों की मतगणना लगातार चल रही है। ज्‍यादातर सीटों पर बीजेपी उम्‍मीदवारों ने बढ़त बनाए रखी है। रिजल्‍ट आने शुरू हो गए हैं। जौनपुर से बीजेपी के बृजेश सिंह प्रिंशू, रायबरेली से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बहराइच से डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी चुनाव जीत गई हैं। वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट से जेल में बंद बृजेश सिंह की पत्‍नी अन्‍नपूर्णा सिंह आगे चल रही हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी उम्‍मीदवार सुदामा पटेल तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर सपा के उमेश पटेल चल रहे हैं। उन्‍होंने भितरघात का आरोप लगाया है। देवरिया से बीजेपी के रतनपाल सिंह और रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह की जीत हो गई है। समाजवादी पार्टी अभी तक किसी सीट पर आगे नज़र नहीं आ रही है।लखनऊ से पार्टी के वरिष्‍ठ नेेेता सुनील साजन भी चुनाव हार गए हैं। इस सीट से भाजपा के रामचंद्र प्रधान को जीत मिली है।

नौ सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। इनमें लखीमपुर खीरी से अनूप कुमार गुप्ता, बांदा-हमीरपुर से जितेन्द्र सेंगर, एटा-मैनपुरी-मथुरा से आशीष यादव, ओम प्रकाश सिंह, बुलंदशहर से नरेन्द्र भाटी, अलीगढ़ से ऋषिपाल, हरदोई से अशोक अग्रवाल, मिर्जापुर-सोनभद्र से श्याम नारायण सिंह और बदायूं से वागीश पाठक शामिल हैं।

भाजपा की प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी को  जीत‌ मिली

बहराइच में एमएलसी चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी को  जीत‌ मिली है। सपा प्रत्याशी अमर यादव को भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी ने  हराया है। प्रज्ञा त्रिपाठी ने तीन हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की।सुबह सात बजे मतदान कार्मिक व उम्मीदवार अपने-अपने एजेंटों के साथ किसान पीजी कॉलेज मतगणना स्थल पहुंचे। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 7:30 बजे बैलट बॉक्स निकालने की कार्रवाई शुरू हुई। सात टेबिलों पर मतगणना का कार्य किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। दोनों उच्चाधिकारी भी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

3716 मतदाताओं ने डाले थे वोट

विधान परिषद सदस्य चुनाव में 3758 मतदाता पंजीकृत रहे। चुनाव में 3716 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 1797 महिलाएं व 1919 पुरुषों ने वोटिंग की है।

कुल मत 3717

भाजपा   3419

सपा     231

 

Related Articles

Back to top button