क्या आजम खान एक फिर छोड़ सकते है सपा का साथ, कुछ साल पहले भी हुए थे अलग

आजम खान एक बार फिर सपा से हुए नाराज, 13 साल पहले भी हुए थे अलग

लखनऊ: शिवपाल यादव के नराजगी के बाद अब आजम खान भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से नाराज नजर आ रहे है। वही आजम खान की सपा से नाराजगी कोई पहली बार नहीं है। इसके पहले भी वह नाराज होकर वह 13 साल पहले पार्टी छोड़ चुके हैं, लेकिन जब उन्हें मनाया गया तो वह वापस आ गए। अब फिर नाराज बताए जा रही हैं। सीधे तौर पर भले ही नाराजगी न जाहिर की हो पर उनके मीडिया प्रभारी ने प्रेस के सामने इसे जता दिया है।

बता दे कि आजम खान को मुलायम सिंह यादव का उन्हें करीबी माना जाता रहा है। आजम समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में हैं।  यही वजह रही जब पार्टी में उन्होंने जो चाहा वैसे हुआ।  सरकार में रहने के दौरान भी उनका गुस्सा समय-समय पर देखने को मिलता रहा है।

वर्ष 2009 में सपा से अलग हुए थे आजम

गौरतलब है कि वर्ष 2009 के चुनाव में अमर सिंह के कहने पर मुलायम सिंह यादव ने रामपुर से जया प्रदा को लोकसभा चुनाव लड़ा दिया। आजम इससे इतना गुस्सा हुए कि सपा से नाता तोड़कर अलग हो गए। अब एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि आजम सपा छोड़ सकते हैं। चर्चा तो यह भी है कि वह संभवत: अपनी पार्टी बना लें। आजम खान इसलिए नाराज बताए जा रहे हैं कि अखिलेश सिवाय एक बार के उनसे सीतापुर जेल में मिलने नहीं गए। शिवपाल सिंह यादव भी इससे पहले अखिलेश से नाराजगी जता चुके हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि आजम खां को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना चाहिए था लेकिन सपा नेतृत्व ने ऐसा नहीं किया।

 

Related Articles

Back to top button