बड़ी खबर: सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को ब्रेन स्ट्रोक, CT Scan रिपोर्ट आई सामने.. जानिए पूरा हेल्थ अपडेट..!

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक उन्हें तेज चक्कर आ रहे थे, साथ ही चलने और बोलने में परेशानी हो रही थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें आजमगढ़ से लखनऊ लाया गया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खुद पहुंचे अस्पताल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्वयं ओपी राजभर को लेकर लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां करीब ढाई घंटे तक उनका इलाज चला। इसके बाद परिवार के निर्णय पर उन्हें मेदांता अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया स्ट्रोक अटैक

मेदांता के डॉक्टरों का कहना है कि ओपी राजभर को स्ट्रोक अटैक आया था। अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी कई जरूरी जांचें की गईं, जिनमें सीटी स्कैन और खून की जांच शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है।

वाराणसी रैली से पहले आया चक्कर

रविवार को राजभर वाराणसी में सामाजिक समरसता भागीदारी रैली को संबोधित करने वाले थे। आजमगढ़ से वाराणसी रवाना होने से पहले ही कमरे से बाहर निकलते समय उन्हें तेज चक्कर आया और उनकी जुबान लड़खड़ाने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया।

लोहिया अस्पताल में प्राथमिक इलाज

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ. भुवन तिवारी ने बताया कि राजभर को चलने-फिरने में परेशानी और बोलने में जुबान लड़खड़ाने की समस्या थी। जनरल मेडिसिन के डॉ. विक्रम सिंह और कार्डियोलॉजी टीम ने प्राथमिक जांच की। संभावित न्यूरोलॉजी समस्या को देखते हुए डॉ. अब्दुल कवि की निगरानी में उनका सीटी स्कैन कराया गया, जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई।

मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

परिवारजन उन्हें बाद में मेदांता अस्पताल ले गए। मेदांता के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि ओपी राजभर की स्थिति अब स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है। न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनूप ठक्कर की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

Related Articles

Back to top button