यूपी में फिर तबादले, प्राची सिंह बनीं अंबेडकरनगर की नई एसपी
तीन आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी प्राची सिंह को अंबेडकरनगर, अभिजीत शंकर को देवरिया भेजा गया इससे पहले भी 12 अफसरों का हुआ था बड़ा ट्रांसफर

UP IPS Transfer 2026: यूपी में पुलिस विभाग में एक बार फिर तबादलों का दौर देखने को मिला है। इस बार तीन आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें संजीव सुमन, प्राची सिंह और अभिजीत आर. शंकर शामिल हैं। सरकार लगातार प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए अधिकारियों की नई तैनाती कर रही है।
लखनऊ में संजीव सुमन को नई जिम्मेदारी
देवरिया के एसपी रहे संजीव सुमन को लखनऊ में नई पोस्टिंग दी गई है। उन्हें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। आईपीएस प्राची सिंह को लखनऊ स्थित 32वीं वाहिनी पीएसी से अंबेडकरनगर भेजा गया है, जहां अब वह जिले की नई एसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगी।
UP IPS Transfer 2026: देवरिया के नए एसपी बने अभिजीत आर. शंकर
अंबेडकरनगर के एसपी रहे आईपीएस अभिजीत आर. शंकर को अब देवरिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 2018 बैच के अधिकारी अभिजीत शंकर अब देवरिया जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पहले भी हुए थे बड़े स्तर पर तबादले
UP IPS Transfer 2026: गौरतलब है कि इससे पहले 9 अप्रैल को भी 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। उस दौरान गोंडा, संभल, मेरठ, बहराइच और बुलंदशहर समेत कई जिलों में अधिकारियों को नई तैनाती मिली थी, जिससे साफ है कि प्रदेश में पुलिस महकमे में लगातार बड़े स्तर पर फेरबदल जारी है।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में चोरी की कोशिश नाकाम, शटर और दीवार के बीच फंसा चोर



