यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर कर रहे थे प्रदर्शन

पूरे भारत में विपक्ष बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस देश में जगह-जगह पर यह धरना प्रदर्शन कर रही है। यह प्रदर्शन हर जगह पर अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है। ऐसे में बड़ी खबर है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू फिर एक बार गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

महंगाई को लेकर एवं बढ़े हुए पेट्रोल-डीजल के दामों के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बैलगाड़ी लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अजय कुमार लल्लू का कहना है जिस तरह लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों को महंगाई झेलनी पड़ रही है, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए गए दाम वापस लिया जाएं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया था।

खबर है कि अजय कुमार लल्लू और समर्थकों को पुलिस ने हज़रतगंज गांधी प्रतिमा से गिरफ्तार किया है। अजय कुमार लल्लू और अन्य कार्यकर्ता डीजल- पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमतों के खिलाफ इक्का गाड़ी खींचकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button