शाहजहांपुर : जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने मारी भतीजे और भतीजी को गोली

शाहजहांपुर में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई जब चाचा ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए तमंचे से अपने भतीजे भतीजी को गोली मार दी। गोली लगने से घायल दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

दरअसल मामला सिंधौली थाना क्षेत्र के नगरिया बुजुर्ग गांव का जहाँ चाचा ने तमंचे से अपने भतीजे भतीजी की गोली मार दी। गोली से घायल दोनों लड़के लड़की को जिला अस्पताल लाया गया है जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है जमीनी विवाद की रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। वही पुलिस आरोपी चाचा की तलाश में जुटी हुई है। दरसल घटना थाना सिधौली के नगरिया बुजुर्ग गांव की है जहां आज बीती रात चाचा निरपाल अपनी भाभी से जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज कर रहा था इतने में ही जब भाभी घर के बाहर निकली तो चाचा ने तमंचे से अपने भतीजे अक्षय और भतीजी के तमन्चे से गोली मार दी। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहा उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है जमीनी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन कर चाचा निरपाल की तलाश में जुटी हुई है।

अंकित शर्मा, शाहजहांपुर

 

Related Articles

Back to top button