अमेरिका में दो सरदार भाइयों की गोलीयां मारकर हत्या

बड़ी घटना की खबर संयुक्त राष्ट्र से आ रही है। अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में एक शॉपिंग मॉल के बाहर दो पंजाबी भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी प्रखंड के बिधिपुर गांव निवासी दिलराज सिंह और गुरिकबाल सिंह भाई थे, जो अपने आगे की जिंदगी संवारने के लिए अमेरिका में काम करते थे।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कपूरथला के एक गांव में रहने वाले स्टोर पार्टनर से दोनों भाइयों की किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही थी। जिसकी वजह से आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पोर्टलैंड (अमेरिका) के शॉपिंग मॉल के बाहर दोनों भाइयों पर दर्जनों गोलियां चलाईं। जिसके बाद दोनों भाइयों दिलराज सिंह और गुरिकबाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि, मृतक दिलराज सिंह (32) शादीशुदा था और उसका 6 माह का एक बेटा है तथा गुरिकबाल सिंह (26) की सगाई हुई थी और इसी वर्ष के अंत में उसकी शादी होनी थी। दोनों युवक काफी समय से अमेरिका के पोर्टलैंड में रहते थे। घटना के बाद अमेरिकी पुलिस ने घटना का जायज़ा लिया, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button