ट्रंप का UK और NATO को दो टूक, “अब खुद लड़ो अपनी लड़ाई”

ट्रंप का सहयोगी देशों पर फूटा गुस्सा, UK को सीधे घेरा नाटो देशों को चेतावनी अब अमेरिका नहीं देगा साथ होर्मुज स्ट्रेट और तेल सप्लाई को लेकर बढ़ा वैश्विक तनाव

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच एक बेहद सख्त और विवादित बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि जिन देशों ने इस लड़ाई में अमेरिका का साथ नहीं दिया, अब उन्हें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। ट्रंप ने खासतौर पर तेल आपूर्ति को लेकर कहा कि जो देश Strait of Hormuz के रास्ते तेल लेना चाहते हैं, उन्हें खुद आगे बढ़कर उसे हासिल करना होगा, अमेरिका अब उनकी मदद नहीं करेगा।

यूनाइटेड किंगडम पर साधा निशाना

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए United Kingdom पर खुलकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई बार मदद की मांग के बावजूद यूके ने ईरान के खिलाफ अभियान में शामिल होने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर ट्रंप ने यह सख्त रुख अपनाया है।

नाटो देशों से भी जताई नाराजगी

ट्रंप ने NATO देशों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को उम्मीद थी कि सहयोगी देश इस संघर्ष में साथ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ट्रंप के मुताबिक, इस वजह से अब अमेरिका भी दूसरों के लिए आगे आने को तैयार नहीं है।

“अब खुद लड़ना सीखो”: ट्रंप का संदेश

अपने पोस्ट में ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि जो देश जेट फ्यूल और तेल की कमी से जूझ रहे हैं, वे या तो अमेरिका से तेल खरीदें या फिर खुद होर्मुज स्ट्रेट तक जाकर उसे हासिल करें। उन्होंने यह भी दावा किया कि Iran पूरी तरह से तबाह हो चुका है और असली लड़ाई खत्म हो चुकी है।

बढ़ सकता है वैश्विक तनाव

ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर तेल आपूर्ति और पश्चिमी देशों के बीच रिश्तों पर इसका असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button