दिल्ली में कोरोनावायरस के 138 नए मामले, अब दिल्ली में कुल 2514 संक्रमित, 857 हुए ठीक

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। हालांकि दूसरे देशों के मुकाबले भारत ने कोरोना वायरस पर कुछ हद तक काबू पा लिया है। शुरुआत से ही भारत ने कोरोनावायरस को रोकने के लिए प्रयास किए। जिसका फल यह मिला कि भारत में तेजी से यह कोरोनावायरस नहीं फैल पाया। हालांकि अभी भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार के दिन राजधानी दिल्ली में 138 नई कोरोना वायरस संक्रमित लोग पाए गए।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस के 138 नए मामले सामने आए और 3 मौतें हुई। जिससे कुल मामलों की संख्या 2514 और मरने वालों की संख्या 53 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में से 1604 सक्रिय हैं। अब तक कुल 857 मरीजों की छुट्टी दे दी गई है।

वहीं राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यहां प्लाज्मा थेरेपी की गई। यह प्लाज्मा थेरेपी चार लोगों पर की गई। केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली के अस्पताल में 4 सेंसेटिव मरीजों को यह थैरेपी दी गई। जिसका पहला रिजल्ट बहुत अच्छा आया है। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया भी था कि प्लाज्मा थेरेपी में बहुत अच्छा काम किया है। जिन चार लोगों पर यह थेरेपी की गई उनमें से दो को जल्दी छुट्टी मिलने के आसार हैं। साथ ही दूसरे दो जल्द ही ठीक हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button