गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश करने के आरोप में तीन नाइजीरियन गिरफ्तार

करीमगंज (असम)। गैर कानूनी तरीके से भारत में प्रवेश करने के आरोप में करीमगंज जिले के चुराईबारी पुलिस ने 03 नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चुराईबारी पुलिस अनुसंधान चौकी के प्रभारी मिंटू सील के नेतृत्व में असम-त्रिपुरा सीमावर्ती इलाके के चुराईबारी में अभियान चलाकर नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के पास से मोबाइल फोन, बैग सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

गिरफ्तार नाइजीरियन नागरिकों की पहचान बिनसपाल सिसूजी, कॉर्नाट नूमानीट और आलीसन सिबुजी के रूप में की गई है। गिरफ्तार तीनों नाइजीरिया नागरिक दिल्ली से त्रिपुरा ट्रेन के जरिए आये थे। किस लिए 6 महीने से त्रिपुरा में रह रह थे, पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। तीनों को मारुति वैन के जरिए असम में प्रवेश करने की कोशिश करने के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी असम-त्रिपुरा सीमावर्ती इलाके से दो बार अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में नाइजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी नाइजीरियन नागरिकों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button