Independence Day 2022: क्या आपको पता है? भारत के साथ ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न!

भारत (India)

भारत 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ थाष देश की आजादी के लिए कई वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाई थी। तब जाकर कहीं भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में सामने आया है, यही वजह है कि 15 अगस्त भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। आजादी के जश्न को मनाने के लिए हर साल यह पर्व मनाया जाता है, इस दिन देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हैं और ध्वजारोहण करते हैं।

बहरीन (Bahrain)

दिलमुन सभ्यता की प्राचीन भूमि बहरीन को भी 15 अगस्त 1971 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Congo)

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो को भी 15 अगस्त 1960 के ही दिन फ्रांसीसी शासकों से आजादी मिली थी. बता दें कि यह देश मध्य अफ्रीकी क्षेत्र में आता है।

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया (South Korea & North Korea)

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनों ही देशों को 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते हैं। 15 अगस्त को दोनों देशों में अवकाश रहता है. इस दिन को ‘जापान से स्वतंत्रता’ वाले दिन के रूप में मनाया जाता है। साल 1945 से पहले यहां जापान का कब्जा था, जिसे अमेरिका और सोवियत सेना ने कोरिया ने खत्म कर दिया था और इसे स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया था। इसके बाद 1948 में कोरिया सोवियत समर्थित उत्तर और अमेरिका समर्थित दक्षिण के बीच विभाजित हो गया. दक्षिण कोरिया को आधिकारिक तौर पर कोरिया रिपब्लिक के रूप में माना जाता है।

लिकटेंस्टीन (Liechtenstein)

ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड के बीच लिकटेंस्टीन नाम का एक देश बसा है, जो 1866 से पहले तक जर्मनी का गुलाम था।  15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टीन जर्मनी से आजाद हो गया. लेकिन 1940 से लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान किया। इसी के साथ नेशनल हॉलिडे का ऐलान किया। बता दें कि लिकटेंस्टीन दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है।

Related Articles

Back to top button