दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हो सकती है बारिश, तापमान में आएगी गिरावट, सुबह बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली में हवा अभी तक उत्तरी पश्चिमी दिशा से आ रही थी, लेकिन शनिवार से दिशा पूर्वी हो जाएगी। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आएगी। इसके चलते शनिवार को बूंदाबांदी और गरज-चमक होने की संभावना है। रविवार और सोमवार को हल्की बरसात हो सकती है। इसके चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, बादलों के चलते न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है।

सुबह के समय ठंड का बढ़ा एहसास
हिमपात वाले उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली हवा के चलते दिल्ली में सुबह ठंड का अहसास बढ़ गया है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 81 से 38 फीसदी तक रहा।

Related Articles

Back to top button