केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर की टोटी तक चुरा ले गए चोर!

देश की राजधानी नई दिल्ली (Delhi) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां चोरों ने आम आदमी पार्टी के नेता और प्रेदश के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister Satyendra Jain) के घर में चोरी (theft) की है | इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है | वहीं, इस घटना से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं | मंत्री सत्येंद्र जैन के ट्वीट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | चोर बाथरूम की टोटी तक चुरा ले गए |

सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर दी पूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, मामला सरस्वती विहार (Saraswati Vihar) का है | यहां स्थित मंत्री के घर में चोरी हुई है | इस घटना की जानकारी सत्येंद्र जैन ने रविवार की देर शाम ट्वीट कर खुद दी | सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन ने पुलिस में शिकायत की है | वहीं, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

6 महीने से बंद पड़ा था फ्लैट

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 22 सितंबर को पुलिस पीसीआर को सूचना मिली थी कि दिल्ली के सरस्वती विहार के ई ब्लाक स्थित एक मकान में चोरी हुई है | उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद वह घर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बताया गया | कहा जा रहा है कि यह फ्लैट सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन का है | यह पिछले 6 महीने से बंद पड़ा था |

Related Articles

Back to top button