पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 246623 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि, तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2583 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 246623 हो गई है। जिसमें से 196593 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2936 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 48971 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 1178 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 1585 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 182396 है। जबकि, 147519 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1904 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 34163 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 711 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 332 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 26063 हो गई है। जबकि, 20269 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 400 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 5691 मरीजों का इलाज चल रहा है। 280 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 128 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 11111 हो गई है, वहीं 8641 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 181 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2402 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 68 मरीज की मौत हो चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 224 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 10020 हो गई है। वहीं 7049 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 156 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 2955 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 16 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

नगालैंड में 81 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6244 हो गई है। राज्य में 5099 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1078 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 12 मरीजों की मौत हुयी है।

मेघालय में 163 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5802 हो गई है। जिसमें से 4001 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1750 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 51 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 38 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2969 हो गई है। वहीं 2294 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 72 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 635 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 40 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 32 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2018 हो गई है। जबकि, 1721 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 123 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 297 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

Related Articles

Back to top button