केमिकल प्लांट में भयानक ब्लास्ट, पांच की मौत

चीन के एक केमिकल प्लांट में विस्फोट हो गया, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लापता है और एक अन्य घायल हुआ है। यह धमाका चीन के पूर्वी इलाके में हुआ है। विस्फोट के बाद प्लांट में भीषण आग लग गई थी। जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। इस दौरान आसमान धुएं से भर गया था। जानकारी के मुताबकि, पूर्वी चीन में कई केमिकल प्लांट है। प्लांट में काम कर रहे लोगों को बचने का मौका नहीं मिला। इस दौरान 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति लापता है। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है। एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button