Tata Punch Facelift 2026 लॉन्च: नया लुक, हाई-टेक फीचर्स और 6 एयरबैग स्टैंडर्ड
2026 Tata Punch Facelift नए डिजाइन और प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च 6 एयरबैग स्टैंडर्ड, हाई-टेक फीचर्स और दमदार सेफ्टी अपडेट 5.59 लाख से शुरू कीमत, पेट्रोल और CNG इंजन ऑप्शन उपलब्ध

Technology: भारतीय ऑटो बाजार में टाटा मोटर्स ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी मजबूत कर ली है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch का 2026 फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह पंच का पहला बड़ा अपडेट है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी से जुड़े कई अहम बदलाव किए गए हैं। नई टाटा पंच फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है और इसकी बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है।
नया और ज्यादा प्रीमियम एक्सटीरियर
2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट के डिजाइन में साफ तौर पर बदलाव नजर आता है। इसमें अपडेटेड LED हेडलैंप्स, नए LED DRLs, ब्लैक-आउट फ्रंट ग्रिल और रिस्टाइल्ड बंपर दिए गए हैं। पीछे की तरफ नई LED टेललाइट्स SUV को फ्रेश लुक देती हैं। टॉप वेरिएंट में 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे कार पहले से ज्यादा स्पोर्टी और बोल्ड दिखती है।
हाई-टेक केबिन और नए फीचर्स
केबिन के अंदर भी बड़ा अपडेट किया गया है। कार मे अब 26.03 सेमी का अल्ट्रा-व्यू HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM, IRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैडल शिफ्टर्स और CNG AMT शिफ्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बूट स्पेस 210 लीटर का है, जो इस सेगमेंट में अच्छी क्षमता मानी जाती है।
सेफ्टी में टाटा का मजबूत दावा
सेफ्टी के मामले में टाटा पंच पहले से ही भरोसेमंद रही है और फेसलिफ्ट मॉडल में इसे और बेहतर किया गया है। अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट्स में 360-डिग्री HD कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिससे इसकी 5-स्टार GNCAP रेटिंग और मजबूत होती है।
इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा मौजूदा मॉडल की तरह 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और iCNG वेरिएंट का ऑप्शन भी जारी रह सकता है।



