झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर भीषण आग, स्टेशन मास्टर चैंबर में हुआ हादसा

झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के चैंबर में लगी भीषण आग काले धुएं से मचा हड़कंप, यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत दमकल विभाग ने समय रहते आग पर पाया काबू, जांच जारी

Railway fire: ओडिशा के झारसुगुड़ा से मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 11:30 बजे स्टेशन मास्टर के चैंबर में लगी।

 

स्टेशन परिसर में मची अफरा-तफरी

आग लगते ही पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्टेशन पर मौजूद यात्री और कर्मचारी दहशत में आ गए। आग के कारण स्टेशन से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया, जो काफी दूर से नजर आ रहा था।

 

दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग को फैलने से रोक लिया गया।

 

आग लगने के कारणों की जांच जारी

रेलवे स्टेशन में आग लगने की इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल रेलवे अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन परिसर की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button