Starlink Plans को लेकर मची हलचल, कंपनी ने बताया सच
Starlink ने एलान किया, वायरल प्लान कीमतें सिर्फ डमी डेटा भारत में लॉन्च और असली प्लान्स का खुलासा अभी बाकी सरकारी मंजूरी मिलने के बाद ही शुरू होगी Starlink सेवाएं

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को लेकर कल सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर वायरल हुई। दावा किया गया कि भारत में Starlink का मासिक प्लान ₹8600 का होगा और हार्डवेयर के लिए ₹34,000 अतिरिक्त देने होंगे। यह खबर लोगों के बीच तेजी से फैल गई, लेकिन अब कंपनी ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले की सच्चाई बता दी है।
Starlink का बयान: वेबसाइट पर दिखी कीमतें सिर्फ ‘डमी डेटा’
Starlink ने साफ कहा है कि उनकी भारतीय वेबसाइट पर दिख रहे प्लान्स असली नहीं थे। यह सिर्फ टेस्टिंग के दौरान इस्तेमाल किया गया डमी डेटा था, जो एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पब्लिक को दिखाई देने लगा। कंपनी के बिजनेस ऑपरेशंस की VP Lauren Dreyer ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारत में Starlink का लॉन्च अभी नहीं हुआ है, न ही कंपनी किसी भी तरह की बुकिंग या ऑर्डर ले रही है। Starlink इंडिया की असली वेबसाइट भी अभी लाइव नहीं हुई है। गड़बड़ी को तुरंत ठीक कर दिया गया, लेकिन वायरल कीमतों ने इंटरनेट पर चर्चा जरूर छेड़ दी।
Starlink सेवाओं का इंतज़ार जारी
भारत के दूरदराज इलाकों में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट देने का लक्ष्य रखने वाली Starlink को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। लेकिन कंपनी ने साफ कहा है कि प्लान्स से जुड़ी कोई भी जानकारी फिलहाल फेक है और उनका असली खुलासा सिर्फ तभी होगा जब कंपनी को सरकार से अंतिम मंजूरी (Final Regulatory Approval) मिल जाएगी।
Regulatory Approval का इंतज़ार
Starlink कई महीनों से भारत में लॉन्च की तैयारी कर रही है, लेकिन अभी भी यह प्रोजेक्ट “Pending Regulatory Approval” कैटेगरी में है। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, और उम्मीद है कि हरी झंडी मिलते ही Starlink अपनी सेवाएं शुरू कर देगी।



