कोरोना से बचाव के लिए यूपी की जेलों में विशेष सतर्कता अभियान, मुख्य गेट पर बनाया सैनिटाइजेशन रूम

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हुए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग की लगातार लोगों से अपील की जा रही है वहीं लोगों को ज्यादा से ज्यादा मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में जेलों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

डीजी जेल आनंद कुमार के निर्देश पर यूपी की जेलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जेल में कोरोना से बचाव के लिए जेलों के मुख्य गेट पर सैनिटाइजेशन रूम बनाया गया है। साथ ही कैदियों को संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइजर और मास्क वितरित किया गया। वहीं प्रदेश की 71 जेलों में से 50 जेलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही बाकी बची 21 जेलों में भी जिला प्रशासन औचक निरीक्षण करेगा।

वहीं जेल में कैदियों से मास्क भी बनवाए जा रहे हैं। बता दें यूपी की 67 जेलों में कैदियों ने 394908 मास्क खुद बनाए हैं। इस तरह यूपी की जेलों से दो लाख से ज्यादा मास्क विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभागों को भेजे गए। आपको बता दें कि कोरोना से निपटने के लिए मास्क और सैनेटाइजर के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है। इसी कड़ी में योगी सरकार ने गरीब जरुरतमंदों के लिए मास्क उपलब्ध कराने का फैसला किया तो वहीं हर किसी के पास मास्क उपलबब्ध हो इसके लिए लोग आगे भी आ रहे हैं। अब जेलों में भी कैदियों से मास्क बनवाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button