मोदी के साथ चन्द्रयान की लैंडिंग देखेंगे चन्द्रयान स्पेस क्विज के ये विजेता

चंद्रयान 2(Chandrayan 2) के सफल लांच के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा अंतरिक्ष से सम्बंधित एक क्विज रखा गया था। इस स्पेस क्विज(Space Quiz) के विजेताओं का नाम घोषित कर दिया गया है। इस क्विज के 60 विजेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शुक्रवार-शनिवार के दरम्यानी रात में होने वाली चंद्रयान 2 की सॉफ्ट लैंडिंग के सीधे प्रसारण को ISRO के मुख्यालय से देखने का मौका मिलेगा।

10 अगस्त 2019 से 25 अगस्त 2019 तक चले इस क्विज का परिणाम मंगलवार सुबह घोषित कर दिया गया। इसमें देशभर से 60 विजेता(Winner) बच्चो के नाम चुने गए हैं। क्विज़ में 5.8 लाख से अधिक स्कूली बच्चो ने भाग लिया था। भारत भर के 398 छात्रों (कक्षा 8-10) ने पूर्ण अंक प्राप्त किए है और उनमे से प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के दो छात्रों को यादृच्छिक रूप से चुना गया। विजेताओं को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) के साथ इसरो कंट्रोल रूम, इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) की बेंगलुरु में चंद्रमा पर चंद्रयान -2 के उतरने का सीधा प्रसारण देखने का मौका मिलेगा। इसरो ने विजेताओं और उनके अभिभावकों को सेकेंड एसी ट्रेन का किराया भी प्रदान किया है। इसके साथ ही इसरो द्वारा छात्र और अभिभावक का बोर्डिंग या ठहरने का भी ध्यान रखा गया है। सभी विजेता बच्चे दोपहर 2:00 बजे तक बेंगलुरु पहुँच चुके हैं।

गौरतलब है कि चंद्रयान 2 की ऐतिहासिक लैंडिंग(Soft landing) का गवाह बनने के लिए देश भर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के 16 छात्रों को भी इसरो स्पेस क्विज के माध्यम से चुना गया है।

Related Articles

Back to top button