थूककर चाटने वाले लोगों को शर्म आना चाहिए कि फिर जाकर मायावती की गोदी में बैठ गये- अबू आजमी

प्रदेश सरकार बुलडोजर चला रही है, इससे लोकतंत्र की हत्या हो रही है। लोकशाही और कानून खत्म हो गया है, हिटलर की तरह काम हो रहा है।

SP MLA Abu Azmi controversial statement in Azamgarh :- बुलडोजर से लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार जनपद आजमगढ़ में आये महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व सपा नेता अबू आजमी ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे बुलडोजर को लेकर जमकर निशाना साधा है। कहा प्रदेश सरकार बुलडोजर चला रही है, इससे लोकतंत्र की हत्या हो रही है। लोकशाही और कानून खत्म हो गया है, हिटलर की तरह काम हो रहा है। इसके खिलाफ लोगों को खड़े होना चाहिए। संविधान के हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए। अबू आजमी ने कहा किसी का घर अवैध है तो पहले नोटिस दी जानी चाहिए उसके बाद कार्रवाई होनी चाहिए, अगर कोई मेरे खिलाफ हो गया उस पर बुलडोजर चला दो। सपा ही भाजपा से लड़ सकती है।

SP MLA Abu Azmi controversial statement in Azamgarh :-

अबू आजमी ने कहा कि सपा ने जितने काम माइनारिटी के लिए किए हैं, उतना काम किसी ने नहीं किया। बसपा नेता व प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली के सवाल पर कहा कि जमाली को अभी बोल दूं तो एक पैर पर आने के लिए खड़ा है। सपा के लोग लेने को तैयार नहीं। अभी भी समय है माफी मांग लो इस चुनाव में कुछ मिलने वाला नहीं है, बहन जी पर इतना इल्जाम लगाया। अब कहीं जगह नहीं मिली फिर वापस गये। बसपा सुप्रीमो पर आरोप लगाया कि पैसा मांगती हैं, थूककर चाटने वाले लोगों को शर्म आना चाहिए कि फिर जाकर उसी की गोदी में बैठ गये।

सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि मुसलमान बिकाऊ नहीं है, वह अपनी इज्जत के लिए अपनी जान दे सकता है। 2012 से लेकर 2017 तक जितना काम सपा ने मुसलमानों के लिए किया, आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं किया। आजमगढ़ के लोग सपा को ही वोट देंगे, जिले की जनता सैफई परिवार से मोहब्बत करती है।

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वालों को जेल भेज दिया जाता है पर कहा पैगंबर पर टिप्पणी करने वालों कोओ जेल क्यों नहीं। देश और प्रदेश में धार्मिक दंगे हो रहे हैं। कानून ऐसा बनना चाहिए, जिसमें कोई भी व्यक्ति किसी धर्म, मजहब के खिलाफ एक भी शब्द बोलता है उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सपा नेता लालबिहारी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के सवाल पर कहा कि लालबिहारी ने यदि ऐसा बोला है तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button