सपा प्रमुख अखिलेश यादव जी ने आज सैफई पहुंचकर अपनी ताई को दी विनम्र श्रद्धांजलि!

सैफई: सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई समंद्रा देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 84 साल की उम्र में रात करीब 3 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं और सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उनका इलाज चल रहा था।

 

आज दोपहर 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही किया जाएगा. ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज के सभी दौरे रद्द कर पूर्व सीएम अखिलेश यादव सैफई पहुंच गए हैं।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, दिवंगत मुलायम सिंह के भाई अभय राम, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव समेत सैकड़ों लोग सैफई में मौजूद हैं।

 

Related Articles

Back to top button