सोनिया गांधी की तबीयत नाजुक सर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष..

दिल्ली –कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स के अनुसार सोनिया गांधी को ब्रोंकाइटिस की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत अब नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी को को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

सर गंगाराम अस्पताल ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को बुखार के बाद अस्पताल लाया गया था। ब्रोंकाइटिस की वजह से उनको चेस्ट डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती किया गया है। सोनिया गांधी के हेल्थ की निगरानी डॉक्टर्स की टीम कर रही है। आवश्यक जांच कराई जा रही है।

दरअसल सोनिया गांधी हाल ही में रायपुर में संपन्न हुए कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में शिरकत की थीं। यहां उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर चर्चा करने के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा पर भी विस्तार से बातचीत करने के बाद राजनीति से संन्यास की ओर इशारा किया था। कांग्रेस में काफी दिनों से चली आ रही आंतरिक कलह के बाद गांधी परिवार ने पार्टी की कमान को किसी दूसरे को सौंपा है। बीते अक्टूबर में सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष पद का पदभार सौंपा। खड़गे चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनें हैं।

Related Articles

Back to top button