सबका घर आश्रम में मजबूरों के चहरों पर बिखरेगी मुस्कान- अनिल गुरुजी

इटावा जनपद में विगत कई बर्षो से बिना शोहरत और गुमनाम की तरह गरीब,बुजुर्ग दिन दुखियों की बिना स्वार्थ सहायता करने वाली जनपद की समाजसेवी महिला मीरा देवी ने महिला मुस्कान संगठन की स्थापना करते हुए इटावा शहर के मंडी रोड शकुंतला नगर में सबका घर आश्रम का एक विशाल भवन में संचालन शुरू कर दिया।

सबका घर आश्रम में सभी असहाय,मजबूर, बेसहारा महिला-पुरुष बिना कुछ काम किये बगैर सुरक्षित रह सकेंगें।बीते दिन जनपद मैनपुरी तहसील करहल अन्तर्गत ग्राम जरिया नीम खेड़ा स्थित जय मां काली सेना के अध्यक्ष अनिल गुरुजी महाराज ने बतौर मुख्यातिथि फीता काटकर शुभारम्भ किया है।

इस मौके पर अनिल गुरुजी महाराज ने उपस्थित समाजसेवियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस आधुनिक जीबन में हमारे बेटे और बहुएं अपने माता-पिता व सास-ससुर की जिम्मेदारियां और अपने कर्तव्यों का निर्वाह नही कर पा रहे है,यह सब इस परिवर्तित आधुनिक दुनिया का असर है।

आज जब हमारे बेटे-बहु अपने बुजुर्ग असहाय व लाचार हुए माता-पिता और सास-ससुर को अपने साथ उन्हीं के घर मे रखने को तैयार नही होते हैं तब इटावा जनपद के ग्राम खितौरा निवासिनी समाजसेवी महिला मीरा देवी भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के सपने को साकार करने का संकल्प लेकर नारी शसक्तीकरण की जोरदार प्रस्तुति करती है,जिसके तहत महिला मुस्कान संगठन का गठन कर इसी संस्था के तत्वाधान में सबका घर आश्रम का संचालन करती है,हमें मीरा देवी जैसी उन सब बेटियों पर नाज करना चाहिए गौरवान्वित होना चाहिए कि ऐसी बेटियां सब के घर मे जन्म लें।

सबका घर आश्रम का शुभारम्भ करते हुए अनिल गुरुजी महाराज ने महिला मुस्कान संगठन की संस्थापक अध्यक्ष मीरा देवी और सचिव रिंकू यादव, कोषाध्यक्ष राजीब यादव को शुभ आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व अपने सम्बोधन में मौजूद चिकित्सक डॉ०पंचम सिंह ने सबका घर आश्रम में ठहरने वाले सभी जनों के स्वास्थ्य की जांच परीक्षण उपरांत सभी का निशुल्क इलाज करने का वादा किया।
इससे पूर्व संस्था की संचालिका मीरा देवी राजीब यादव,रिंकू यादव, धर्मेन्द्र,अनुज कुमार, विकास,कुसुम राठौर आदि सदस्यों ने मुख्यअतिथि महाराज जी का पुष्वहार पहना कर व प्रतिक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया।

शुभारम्भ के अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ०केवी सिंह,राजपाल यादव,ध्रुव कुमार,शरद वाजपेई सभासद,शिक्षक वेलफेयर एसोशियसन उ०प्र०के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव यादव,अनिल वाजपई, प्रशान्त गौड़,आनन्द शुक्ला,बीरेन्द्र यादव उर्फ छोटू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविन्द‌ यादव, पुष्पेन्द्र राजपूत,श्रीकृष्ण दूधिया,जागेश्वर प्रसाद, सुखवीर सिंह फौजी, अनिल यादव,जितेन्द्र कुमार,भूपेन्द्र यादव,प्रीति देवी,वर्षा देवी,गुन्नी देवी, शिल्पी देवी,ममता देवी आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button