राजस्थान में नाबालिग से हुए दुष्कर्म पर बोले मुख्यमंत्री, निंदनीय और शर्मनाक!

बीते 3 दिनों में कई महिलाओं से रेप की खबर आई। इन सभी में लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर उन्हें मार दिया गया। रविवार रात राजस्थान में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर, उसका गला घोंट कर मारने की सूचना मिली है।

पुलिस के अनुसार राजस्थान के टोंक जिले में छह साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। लड़की शनिवार को स्कूल गई थी और देर तक नहीं लौटी। पुलिस ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और अलीगढ़ शहर के कोलीडी गांव में एक अलग जगह पर शव मिला। अलीगढ़ पुलिस स्टेशन के एसएचओ, राम कृष्ण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसमें पुलिस आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने रोष प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है ‘(अलीगढ़) टोंक, राजस्थान में मासूम बच्ची के दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा ।’

Related Articles

Back to top button