Silver vs Gold: क्या अगले 4-6 हफ्तों में चांदी देगी सोने से ज्यादा रिटर्न?

गोल्ड-सिल्वर रेश्यो गिरकर 60 के पास, चांदी में मजबूती के संकेत इंडस्ट्रियल डिमांड और कम सप्लाई से बढ़ सकती है कीमत एक्सपर्ट का दावा– 4 से 6 हफ्तों में सोने से बेहतर प्रदर्शन

Gold silver price: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय से हल्का उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन अब यह दायरा पहले के मुकाबले सीमित हो गया है। बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में चांदी सोने से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर Ajay Kedia ने टेक्निकल संकेतों के आधार पर बताया कि गोल्ड-सिल्वर रेश्यो (GSR) गिरकर 59.40–60 के स्तर पर आ गया है। यह संकेत देता है कि चांदी अब मजबूती दिखा रही है। आमतौर पर जब यह रेश्यो बढ़ता है तो सोना महंगा या चांदी सस्ती होती है, और जब यह घटता है तो चांदी की कीमत सोने के मुकाबले तेजी से बढ़ती है।

 

चांदी में तेजी के पीछे क्या हैं वजहें?

अजय केडिया के मुताबिक, चांदी की कीमतों में संभावित तेजी के पीछे कई मजबूत कारण हैं: सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में चांदी की भारी इंडस्ट्रियल डिमांड, बाजार में सप्लाई डिमांड के मुकाबले कम, सोने के मुकाबले चांदी अभी भी निवेश के लिहाज से सस्ती और आकर्षक, इन फैक्टर्स की वजह से चांदी में आगे मजबूत मूव देखने को मिल सकता है।

 

क्या कहते हैं टेक्निकल संकेत?

Oversold संकेत: चार्ट पर RSI इंडिकेटर काफी नीचे है, जिससे संकेत मिलता है कि चांदी में बिकवाली का दबाव अब कम हो सकता है। बड़ी गिरावट के बाद सुधार: पहले गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 107 तक पहुंच गया था, जो अब घटकर करीब 60 के पास आ गया है। यह बताता है कि चांदी ने अपनी स्थिति मजबूत की है।

 

अगले 4–6 हफ्ते अहम

अजय केडिया का कहना है कि आने वाले 4 से 6 हफ्तों में चांदी, सोने से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। उनके मुताबिक, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 75 डॉलर के ऊपर बनी रहती है तो यह 94.50 डॉलर तक भी पहुंच सकती है। कुल मिलाकर, टेक्निकल संकेत और इंडस्ट्रियल डिमांड दोनों ही चांदी के पक्ष में नजर आ रहे हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button