सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सदमे में उनकी भाभी ने भी तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पूरा परिवार, फिल्मी जगत और फैंस सदमे में हैं। सुशांत की खुदकुशी के बाद एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि सुशांत की खुदकुशी की खबर सुनकर सुशांत सिंह राजपूत के भाभी ने भी दम तोड़ दिया। सुशांत की खुदकुशी के सदमे में उनकी चचेरी भाभी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए और सोमवार को उनकी मौत हो गई। खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित पैतृक गांव में रहने वाली भाभी सुधा देवी का भी निधन हो गया। जिससे सुशांत सिंह के परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का पैतृक गांव पूर्णिया जिले का मलडीहा है। सुशांत सिंह के आत्महत्या की खबर गांव वालों को मिली तो उनकी चचेरी भाभी जो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी उन को बड़ा झटका लगा और वे डिप्रेशन का शिकार हो गई। उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। खबर है कि उनको सुशांत की मौत से बड़ा झटका लगा था और वह लगातार बेहोश हो तो ही जा रही थी। जब भी वह उठती तो एक ही सवाल पूछती थी कि क्या सुशांत ठीक है? खबर है कि सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर ही उनकी भाभी की भी मौत हुई है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर उनके लिए एक सदमे से कम नहीं थी।

बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत की भाभी सदमें में बार-बार बेहोश होने लगीं थीं। स्‍वजनों ने उन्हें सांत्‍वना दी तथा चिकित्सक को भी दिखाया, लेकिन उनपर कोई असर नहीं पड़ा। होश में आते ही वे सुशांत के बारे में पूछतीं कि वह ठीक है कि नहीं। फिर, घर पर जब लोगों की भीड़ देखतीं तो बेहोश हो जातीं थीं। देर शाम तक उनकी मौत हो गई।

पहले सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या और फिर उनकी भाभी की भी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का कल शाम अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें आखिरी विदाई दे दी गई है। उन्हें मुंबई स्थित विले पार्ले के श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी गई। सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में श्रद्धा कपूर,अरुण शौरी, और विवेक ओबेरॉय, समेत कई सितारे पहुंचे. उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

Related Articles

Back to top button