चश्मदीद का बड़ा खुलासा, प्रोफेशनल शूटर ने बेहद करीब से मारी चंद्रनाथ को गोली
चश्मदीद ने खोला राज: प्रोफेशनल शूटर ने बेहद करीब से मारी पीए को गोली दो-तीन दिनों तक लगातार रेकी के बाद रची गई हत्या की खौफनाक साजिश अस्पताल के पास ही सरेआम हुई फायरिंग से दहशत में पश्चिम बंगाल का मध्यमग्राम

Shubhendru’s Pa murder: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अब एक चश्मदीद का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। इस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह कोई सामान्य हमला नहीं था, बल्कि हमलावर एक बेहद माहिर और प्रोफेशनल शूटर लग रहा था। चश्मदीद की कार ठीक चंद्रनाथ की गाड़ी के पीछे चल रही थी, जिसने पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा। उसके मुताबिक, हमलावर ने जिस सफाई से गोलियां चलाईं, उससे साफ पता चलता है कि उसे ऐसी वारदातों का लंबा अनुभव था।
कार रुकवाकर बाईं तरफ से दागीं गोलियां
चश्मदीद ने बताया कि चंद्रनाथ की कार जैसे ही उसके आगे निकली, वह अचानक सड़क के बीचों-बीच रुक गई। तभी एक बाइक सवार वहां पहुंचा और बिना वक्त गंवाए कार के बाईं ओर से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने गाड़ी के बिल्कुल करीब जाकर निशाना साधा ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे। चश्मदीद ने बताया कि उसने अपनी आंखों के सामने दो बार गोली चलने की तेज आवाज सुनी और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, शूटर वहां से तेजी से फरार हो गया।
Shubhendru’s Pa murder: अस्पताल के पास ही दिया गया वारदात को अंजाम
यह पूरी घटना रात के 10:30 से 11 बजे के आसपास की है, जो स्थानीय अस्पताल से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर हुई। चश्मदीद के अनुसार, घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हमले में न केवल चंद्रनाथ को निशाना बनाया गया, बल्कि कार चला रहे ड्राइवर को भी गोलियां लगी हैं। मौके पर मौजूद लोगों का भी यही मानना है कि जिस तरह से करीब आकर गोली मारी गई, उससे हमलावर का मकसद सिर्फ और सिर्फ जान लेना ही था।
शुभेंदु अधिकारी ने रेकी और साजिश पर उठाए सवाल
Shubhendru’s Pa murder: इस हत्याकांड पर शुभेंदु अधिकारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह पूरी तरह से एक प्री-प्लान्ड मर्डर है, जिसे अंजाम देने से पहले हमलावरों ने दो-तीन दिनों तक चंद्रनाथ की गतिविधियों की रेकी की थी। शुभेंदु ने बताया कि डीजीपी ने भी जांच में साजिश की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ अहम सुराग और सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें इंसाफ का भरोसा दिलाया है।
यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के पीए की सरेआम हत्या, क्या फिर सुलग उठा है पश्चिम बंगाल?



