शिवराज का सोनिया से सवाल:बोले-बीजेपी शासित राज्यों ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए

कांग्रेस शासित राज्यों में वैट कब कम कर रहे बताएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में आयोजित हो रही है। इस बैठक में भोपाल से वर्चुअली मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने से पहले रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कांग्रेस शासित राज्यों में पेट्रोल डीजल पर वैट कम नहीं करने को लेकर जवाब मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों पर कांग्रेस बहुत शोर मचाती थी। मैं मैडम सोनिया गांधी और राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं। बीजेपी शासित राज्यों की सरकार ने केंद्र सरकार के साथ डीजल-पेट्रोल के दाम कम कर दिए है। अब मैडम सोनिया गांधी क्या कर रही हैं? कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री डीजल और पेट्रोल के दाम कम क्यों नहीं कर रहे। वे वै क्यों नहीं घटा रहे। अब चुप्पी दबाएं बैठे हैं। कांग्रेस को जवाब देना होगा। हम जवाब मांगते हैं वो वैट कब कम कर रहे हैं जहां उनकी सरकारें है ?

कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाते थे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम पर कांग्रेसी घड़ियाली आंसू बहाते थे। जनता के कष्ट का झूठा रोना रोते थे।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button