अखिलेश ने तोड़ा मायावती का सिपहसालार, शिवपाल को लेकर कही ये अहम बात

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बसपा (BSP) के दो नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई | इस दौरान शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) द्वारा परिवार में एकता की गुंजाइश की बात पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे परिवार में लोकतंत्र है | जो लोग हम पर आरोप लगाते हैं, उनके लिए मैं कहना चाहता हूं कि हमारे घर में लोकतंत्र है | जो भी जहां जाना चाहता है, वह जा सकता है | किसी को कोई रोक नहीं है | साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा कि अगर कोई उनकी पार्टी में आना चाहता है तो दरवाजा खुला है |

अखिलेश ने कहा हमारे परिवार में है लोकतंत्र, न की परिवारवाद

शिवपाल यादव(Shivpal Singh Yadav) के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे परिवार में परिवारवाद नहीं है, लोकतंत्र है | जो अपनी विचारधारा से चलना चाहे, वो वैसे चले | साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा कि जो आना चाहे, हम उसे अपनी पार्टी में शामिल कर लेंगे, आंख बंद करके | अखिलेश यादव के इस बयान को संकेत माना जा रहा है कि शिवपाल यादव अगर सपा में आते हैं तो उनके लिए भी पार्टी के दरवाजे खुले हैं|

शिवपाल यादव ने परिवार में एकता है के प्रश्न पर ये कहा

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (Pragatisheel Samajwadi Party) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) का मानना है कि परिवार में अभी भी एकता की गुंजाइश है | शुक्रवार को मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव(Shivpal Singh Yadav) से पूछा गया कि परिवार में एकता की अभी कोई गुंजाइश बची है | इस पर उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से पूरी गुंजाइश है, लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी (साजिशकर्ता) लोग परिवार को एक होने नहीं देना चाह रहे हैं |

शिवपाल यादव ने आज़म खान पर इशारा करते हुए दिया ये बड़ा बयान

शिवपाल यादव ने आज़म खान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक व्यक्ति पर मुकदमे पर मुकदमे हो रहे हैं और जिस लड़की का वीडियो वायरल हुआ उस मामले में चिन्मयानंद पर कार्रवाई में इतनी देरी क्यों? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है | कानून व्यवस्था ध्वस्त है |

Related Articles

Back to top button