जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला, सभा के दौरान गोली लगने की वजह से हुई मौत!

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं।

पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा।

Related Articles

Back to top button