Share Market Today: IT शेयरों में भारी बिकवाली, सेंसेक्स 565 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
आईटी सेक्टर में भारी गिरावट से बाजार पर दबाव सेंसेक्स 565 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान में 30 में से 22 सेंसेक्स शेयरों में गिरावट

Share market: घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार सुबह बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते की मजबूत शुरुआत के बाद आज बाजार पर दबाव साफ नजर आया। सुबह 09:25 बजे BSE Sensex 565.59 अंक यानी 0.68% टूटकर 82,729.07 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं Nifty 50 भी 151.70 अंक यानी 0.59% गिरकर 25,561.30 पर ट्रेड कर रहा था। गौरतलब है कि सोमवार को बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। सेंसेक्स 479.95 अंक (0.58%) चढ़कर 83,294.66 पर और निफ्टी 141.75 अंक (0.55%) की तेजी के साथ 25,713 के ऊपर बंद हुआ था।
बाजार में लाल रंग हावी
सुबह 09:27 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में थे, जबकि 22 कंपनियां गिरावट में कारोबार कर रही थीं। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से केवल 14 शेयर बढ़त में और 36 शेयर गिरावट में थे। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में Tata Steel के शेयर करीब 0.46% की बढ़त के साथ टॉप गेनर रहे। वहीं Eternal Limited के शेयर 3.51% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा दबाव में दिखे।
किन शेयरों में दिखी मामूली तेजी?
शुरुआती कारोबार में कुछ दिग्गज शेयर हल्की बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए। इनमें, Power Grid Corporation of India (0.33%), State Bank of India (0.22%), NTPC Limited (0.21%), Axis Bank (0.19%), Asian Paints (0.17%), Kotak Mahindra Bank (0.05%) और HDFC Bank (0.05%) शामिल रहे।
आईटी शेयरों में भारी दबाव
आज की गिरावट में सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर में देखने को मिला। HCL Technologies (3.15%), Infosys (3.10%), Tech Mahindra (2.70%) और Tata Consultancy Services (2.68%) में तेज गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा Bharti Airtel, Bajaj Finance, ITC Limited, Reliance Industries समेत कई बड़े शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिखे। कुल मिलाकर, मंगलवार को बाजार में शुरुआती कारोबार में दबाव का माहौल रहा, खासकर आईटी सेक्टर में बिकवाली ने सेंटीमेंट कमजोर किया। अब निवेशकों की नजर दिनभर के ट्रेंड और वैश्विक संकेतों पर रहेगी।



