ईरान की धरती भूकंप से कांपी, सात लोगों की मौत

तेहरान, 29 जनवरी

ईरान के अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में शनिवार रात 23:44:44 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 रही। इस वजह से प्रभावित क्षेत्र में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने यह जानकारी दी।

आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में सात लोगों की जान चली गई और 440 लोग घायल हो गए। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन पर 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Related Articles

Back to top button