राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना वायरस की संदिग्ध ! हुई आइसोलेट

कोरोना वायरस के मद्देनजर आज बॉलीवुड की बड़ी सेलिब्रिटी और सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस हो चुका है। वहीं कनिका कपूर के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर उनसे मिलने वाले हर व्यक्ति को आइसोलेशन में भर्ती किया जा रहा है। ऐसे में वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पहले ही आइसोलेशन में चले गए थे। वहीं अब बड़ी खबर है कि वसुंधरा राजे जो कि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री हैं उनको भी आइसोलेशन में भर्ती कर दिया गया है।

बता दें कि वसुंधरा राजे कनिका कपूर की उस पार्टी में भी शामिल थी जिस पार्टी में दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। इसके बाद दोनों को ही आइसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है। यह पार्टी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रही थी। बता दें कि कनिका कपूर पर कई आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि वह एयरपोर्ट से भागकर लखनऊ में अपने घर पहुंच गई थी। हालांकि कनिका कपूर ने इस खबर को पूरी तरह नकार दिया है। लेकिन कनिका कपूर जिन लोगों से भी मिली उन लोगों को आइसोलेशन मैं भर्ती किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button