सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती, जानिए वजह

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लूज मोशन और उल्टी आने पर एडमिट किया गया है। वहीं मुलायम सिंह के करीबियों ने बताया कि नेताजी की तबीयत इस समय सामान्य बनी हुई है।

बता दें कि इससे पहले भी कई बार मुलायम सिंह यादव तबीयत खराब को लेकर हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button