दिनदहाड़े बदमाश को गोली मारकर हत्या

मध्य प्रदेश – उज्जैन शहर में एक बदमाश की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश कई मामलों में आरोपी रहा है। वह गुरुवार को फ्रीगंज इलाके में मुंगी चौराहे पर खड़े होकर अपने साथी से बात कर रहा था। इसी दौरान दो लोग बाइक पर आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और बदमाश पर पिस्टल से फायर कर दिया।
वह संभल पाता इतने में युवक ने एक और फायर किया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बदमाश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे सीने में एक गोली लगी थी।

 

Related Articles

Back to top button