तिहाड़ जेल के बाथरूम में बेहोश होकर गिरे सत्येंद्र जैन

आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन चक्कर आने के कारण तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े ।जिसके चलते वह घायल हो गए।तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा उन्हें चेकअप के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया। फिलहाल डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं।बता दें कि इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे, और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।बीते एक हफ़्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती हुए हैं।आप के सूत्रों ने बताया कि जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए जैन को तिहाड़ जेल के सेल नंबर 7 में रखा गया है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वह बाथरूम गए थे। इस दौरान बेहोश होकर गिर गए। जेल अधिकारियों ने आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया। उनकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button