बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत के बाद उन्हें उनके परिवार वालों ने किया सुपुर्द ए खाक

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के दुनिया छोड़ जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा धक्का लगा है। कोरियोग्राफर सरोज खान बॉलीवुड की सबसे मशहूर कोरियोग्राफर में से एक थी। सरोज खान 71 साल की उम्र में यह दुनिया छोड़ कर चली गई। बता दें कि मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। खबर है कि वह 20 जून को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में पहुंची थी। जहां उनकी आज मौत हो गई।

वहीं कोरियोग्राफर सरोज खान को मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। देश में कोरोना संकट के बीच सरोज खान की आखिरी विदाई के बाद उनके परिवार वाले और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। सरोज खान को सुबह-सुबह ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। कोरोना संकट के बीच पुलिस से सरोज खान के परिवार वालों को आदेश था कि अंतिम विदाई में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।

वहीं कुछ खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सरोज खान डायबिटिक भी थी। सरोज खान बॉलीवुड की बहुत मशहूर कोरियोग्राफर रह चुकी है। वह माधुरी दीक्षित के साथ बहुत काम कर चुकी हैं। खबर है कि बीती रात सरोज खान की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

बता दें कि सरोज खान ने बॉलीवुड में करीब 40 साल बिताएं। इन 40 सालों में सरोज खान ने कई पीढ़ियों के साथ काम किया है। सरोज खान के यह 40 साल बहुत बेहतरीन रहे। सरोज खान को तीन बार नेशनल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। सरोज खान ने कोरियोग्राफी से सबसे ज्यादा अवार्ड अपने नाम किए हैं। सरोज खान ने कई सितारों के साथ काम किया है हालांकि उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ बहुत अच्छी जमती थी। हर कोई उनकी कोरियोग्राफी का दीवाना था।

Related Articles

Back to top button