“आप” नेता संजय सिंह और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर छोड़ा, जानिए क्यों

आम आदमी पार्टी के विधायक और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व बीजेपी नेता और देश के वित्त मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। उनकी मांग थी की प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सशस्त्र बलों को तैनात किया जाए। यह धरना राजघाट पर दिया गया था। जिसके बाद देर रात यशवंत सिन्हा और संजय सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता देंगे यशवंत सिन्हा के साथ आप नेता संजय सिंह और दिलीप पांडेय भी धरने में शामिल हुए थे। हालांकि खबरों के मुताबिक पुलिस ने यशवंत सिन्हा और आप नेता संजय सिंह को रात में ही हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। वही आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा ने रात को 8:00 बजे अपनी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी।

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने भी अपने ट्वीट में लिखा है कि वाह रे भाजपा सरकार गरीब मजदूरों को घर पहुंचाने की मांग करना भी गुनाह हो गया है, राजघाट पर यशवंत जी के धरने पर गिरफ्तारी हो गई अब थाने पर ले जाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button