सपा ने 9 जिला अध्यक्षों की घोषणा की, यहां जानिए कौन कहां का बना जिला अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में अपने जिला अध्यक्ष घोषित किए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2022 चुनावों की तैयारी अभी से करने में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में एक बड़े बदलाव के साथ समाजवादी पार्टी ने अपने 9 अध्यक्षों की घोषणा की है।

समाजवादी पार्टी ने बहराइच, फैजाबाद, कानपुर, रायबरेली, चित्रकूट, मुरादाबाद, सुल्तानपुर, श्रावस्ती और झांसी से जिला अध्यक्ष घोषित किए हैं। इसी के साथ सुल्तानपुर से एक जिला महासचिव भी बनाए गए हैं।

यह लिस्ट :

राम हर्ष यादव बहराइच सपा जिला अध्यक्ष बने

गंगा सिंह फैजाबाद सपा जिलाध्यक्ष बने

प्रमोद यादव कानपुर देहात सपा जिला अध्यक्ष बने

ई वीरेंद्र रायबरेली सपा जिला अध्यक्ष बने

अनुज सिंह चित्रकूट सपा जिला अध्यक्ष बने

जय वीर सिंह मुरादाबाद सपा जिला अध्यक्ष बने

पृथ्वीपाल सुल्तानपुर सपा जिला अध्यक्ष बने

सरवजीत श्रावस्ती सपा जिला अध्यक्ष बने

सलाउद्दीन सुल्तानपुर जिला महासचिव बने

महेश कश्यप झांसी सपा जिला अध्यक्ष बने

Related Articles

Back to top button