नेता प्रतिपक्ष यूपी राम गोविंद चौधरी की Covid-19 रिपोर्ट निगेटिव आई, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

पूरे देश भर में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हालात यह हो चुके हैं कि देश में 17 लाख से भी ज्यादा कोरोनावायरस के मामले हैं। ऐसे में यह घातक वायरस अभिनेताओं, नेताओं में भी होने लगा है। उत्तर प्रदेश में भी नेताओं में यह घातक वायरस फेल गया है। वहीं अब नेता प्रतिपक्ष यूपी राम गोविंद चौधरी की Covid-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

समाजवादी पार्टी नेता और यूपी नेता प्रतिपक्ष कुछ समय पहले कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद आज उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है और कार्यकर्ताओं और उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह घातक वायरस तेजी से भारत में फैलता जा रहा है। जिसे रोकना राज्य सरकारों के लिए और केंद्र सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

वही आपको बता दें कि देश के गृहमंत्री अमित शाह भी अब कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में अफरा तफरी भी मच गई है। अमित शाह देश की राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे लेकिन हालात ऐसे हो गए की गृह मंत्री अमित शाह को ही कोरोनावायरस हो गया है। जिसके बाद उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button