साहेबगंज : नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के सदस्य विमल मुर्मू गिरफ्तार

साहेबगंज। नेशनल संथाल लिब्ररेशन आर्मी के सक्रिय संस्थापक विमल मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में गुरुवार को एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने प्रेसकांफ्रेंस में बताया कि बोरियो थाना क्षेत्र के अरुण साह अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त था। इस मामले में वांछित अभियुक्त विमल मुर्मू बिहार के पटना में होने की सूचना पर बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन कर उसे पटना से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विमल मुर्मू के खिलाफ बोरियो थाना में मामला दर्ज था। विमल मुर्मू असम का निवासी है। वह असम में नेशनल संथाल लिब्ररेशन आर्मी के सक्रिय संस्थापक सदस्य रहा है । मौके पर बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा,बरहरवा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ,बोरियो थाना प्रभारी लव कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button