अपने पहले मुकाबले में भी रन आउट और आखिरी मुकाबले में भी रन आउट हुए महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अपने नाम आईसीसी की 3 ट्रॉफी की है। धोनी ने 2007 में t20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम को जिताया था जिसके बाद 2011 में एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप भारतीय टीम को जिताया था। ऐसा दूसरी बार हुआ था जब भारतीय टीम ने एकदिवसीय वर्ल्ड कप अपने नाम किया था इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही थे। धोनी के छक्के की बदौलत मुकाबला भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर अपने नाम कर लिया था।

ऐसा पहली बार हो रहा था जब किसी मेजबान टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम क्या है इससे पहले वर्ल्ड कप जो मेजबान टीम होती थी वह नहीं जीती थी। वहीं तीसरी ट्रॉफी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की थी जो महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को 2014 में की थी। धोनी एक शानदार कप्तान रहे हैं और शायद ही उनके जैसा कोई कप्तान भारतीय टीम को अब मिल पाए। धोनी कप्तान कूल के नाम से बेहद फेमस है। वह बहुत शांत रहते थे।

महेंद्र सिंह धोनी अपने ठंडे दिमाग के लिए जाने जाते हैं। भारतीय टीम की कप्तानी उन्हें सौरव गांगुली की कप्तानी के बाद मिली थी जो कि एक बहुत बड़ा फैसला था। यह फैसला ऐसा रहा इसके बाद भारतीय टीम ने हर वह मुकाबला अपने नाम किया जो भारत का सपना होता था। धोनी को कप्तानी मिलते ही भारतीय टीम ने 2007 में t20 वर्ल्ड कप जो पहली बार खेला गया था वह अपने नाम किया था। यह वर्ल्ड कप 2007 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था और इससे पहले भारतीय टीम ने टी-20 मुकाबले बहुत ज्यादा खेले ही नहीं थे बावजूद इसके भारतीय टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई और भारतीय टीम ने वह कर दिखाया जो हर कोई करना चाहता था वर्ल्ड कप अपने नाम।

पहला T20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम ने अपने नाम किया वह भी धोनी की कप्तानी में। वहीं आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी जब अपना पहला मुकाबला भारतीय टीम से खेल रहे थे उस समय वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। यह उनका पहला मुकाबला था उनके परिवार वालों को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन हमेशा ही तेज दौड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी अपने पहले मुकाबले में रन आउट हो गए जो कि बहुत कम दिखा गया है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अपने आखिरी मुकाबले में भी रन आउट हुए। 2019 का वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड से मुकाबला और महेंद्र सिंह धोनी पिच पर मौजूद थे हर किसी को आस थी कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे पर ऐसा महेंद्र सिंह धोनी करते हुए भी दिख रहे थे। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पसीने छूट रहे थे लेकिन उस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसी गलती कर गए जो उन्होंने अपने पूरे करियर में सबसे कम बार की है। महेंद्र सिंह धोनी उस मुकाबले में रन आउट हो गए।

धोनी को रन आउट करना किसी भी टीम के लिए बहुत मुश्किल काम होता है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे फिट प्लेयर्स में से एक हैं और सबसे तेज दौड़ने वाले प्लेयर थे। महेंद्र सिंह धोनी ने हार्दिक पंड्या से भी रेस लगाई थी जिसमें धोनी ने हार्दिक पंड्या को मात दे दी थी यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी जब टीम में आए तो रन आउट हुए और जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है तो भी वह रन आउट हुए हैं।

Related Articles

Back to top button