महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास

भारत के पूर्व कप्तान और सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आज संन्यास की घोषणा कर दी है लेकिन उसके बाद ही सुरेश रैना ने भी संन्यास ले लिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के विरुद्ध वर्ल्ड कप के दौरान खेला था जो कि 2019 में खेला गया था।

वहीं आज जब महेंद्र सिंह धोनी ने सन्यास की घोषणा की है तो सुरेश रैना ने भी सन्यास ले लिया है। सुरेश रैना हमेशा से ही महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहना पसंद करते हैं। सुरेश रैना शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ महेंद्र सिंह धोनी की टीम में खेलते नजर आते हैं। हालांकि एक बार वह गुजरात लायंस के कप्तान भी रह चुके हैं जब चेन्नई सुपर किंग्स 2 साल के लिए बैन की गई थी।

सुरेश रैना हमेशा से ही महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक रहे हैं। धोनी भी सुरेश रैना को बहुत मानते हैं और हमेशा ही उनको बहुत सी सलाह देते नजर आते हैं। आज जब धोनी ने संन्यास लिया है तो साथ-साथ सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी है लेकिन वह भी अभी महेंद्र सिंह धोनी की तरह आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।

पिछले कुछ समय से सुरेश रैना लगातार नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। सुरेश रैना ऋषभ पंत के साथ मिलकर नेट पर प्रेक्टिस कर रहे हैं। यह तैयारियां सुरेश रैना की आईपीएल को लेकर हैं। सुरेश रैना भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते थे। वह एक तेज शॉट खेलने वाले प्लेयर हैं जो कि लंबे लंबे छक्के भी लगाते हैं। हालांकि पिछले लंबे समय से सुरेश रैना को टीम में खिलाया नहीं गया है।

Related Articles

Back to top button