तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने ट्रैक्टर खींचकर किया पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध

पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में विपक्ष इस पर धरना प्रदर्शन भी कर रहा है। वही आज राष्ट्रीय जनता दल ने भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। तेजस्वी यादव सड़क पर उतर गए। पटना स्थित आवास से तेजस्वी यादव ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ यह विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसके बाद से ही तेजस्वी यादव बिहार सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। इस समय बिहार पर वार पलटवार की राजनीति जारी है।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव के साथ उनके भाई तेजप्रताप यादव की शामिल हुए। दोनों ही पटना की सड़क पर अनोखा विरोध करते दिखे। दोनों को सांकेतिक ढंग से एक रस्सी के सहारे ट्रैक्टर खींचते देखा गया। तेजस्वी यादव तेज प्रताप यादव ने साइकिल चला कर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं कांग्रेस भी लगातार मोदी सरकार को पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर घेर रही है। कांग्रेस ने पूरे देश भर में बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान कल ही कर दिया था। पूरे देश भर में जगा जगा पर कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने पर प्रदर्शन कर रही है।

Related Articles

Back to top button